वाक्यांशों के लिए एक शब्द: कभी-कभी कोई वक्ता किसी बात को कहने में बहुत से शब्दों का प्रयोग करता है और कभी-कभी उसी बात को कम-से-कम शब्दों में कह देता है। कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक भावों को व्यक्त कर देना उत्तम माना जाता है, क्योंकि ऐसी भाषा सौष्ठवयुक्त और प्रभावशाली होती है। जिस प्रकार सुगठित शरीर आकर्षण का केन्द्र होता है, उसी प्रकार भाषा का सुगठित, संयत रूप अपना आकर्षण रखता है। इसके बिना भाषा में बिखराव या ढीलापन-सा रहता है। चुस्त, सौष्ठवयुक्त और प्रभावशाली भाषा श्रोता या पाठक को आकर्षित किए रहती है। कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए वाक्यांशों के लिए एक शब्द का प्रयोग बहुतयोगी होता है। ऐसे शब्दों को अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द भी कहा जाता है।
अपठित गद्यांश से सम्बन्धित सारांश, भावार्थ, आशय, मुख्यार्थ और संक्षेपण के लिए इन शब्दों का ज्ञान बहोपयोगी होता है, क्योंकि इन्हें हल करने के लिए संक्षिप्तता पर विशेष बल दिया जाता है। वाक्यांशों के लिए एक शब्द सूत्रात्मक या समास शैली पर आधारित होते हैं। कुशल वक्ता और लेखक के लिए इन शब्दों का ज्ञान वरदान स्वरूप सिद्ध होता है, क्योंकि कम-से-कम शब्दों से अधिक-से-अधिक भावाभिव्यक्ति प्रतिभा का प्रतीक है। छात्रों के अध्ययन की सुविधा के लिए वाक्यांशों के लिए शब्द-तालिका प्रस्तुत है-
वाक्यांशों के लिए एक शब्द
| वाक्यांश | एक शब्द |
| हाथी हाँकने का लोहे का डण्डेदार हुक | अंकुश |
| जिसको गोद में स्थान मिला हो | अंकस्थ |
| गोद में सोने वाली स्त्री | अंकशायिनी |
| जम्हाई के साथ अंग को तानना | अँगड़ाई |
| शरीर के किसी अवयव का टूटना | अंगभंग |
| अण्डे से उत्पन्न होने वाला | अण्डज |
| गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी | अंतवासी |
| महल का भीतरी भाग | अंतःपुर |
| जिसका जन्म अन्त्य (छोटी) जाति में हुआ हो | अंत्यज |
| जो कहा न जा सके | अकथनीय |
| न करने योग्य | अकरणीय |
| जिस क्रिया का कर्म न हो | अकर्मक |
| जो बात न कही गई हो | अकथित |
| जो दण्ड पाने योग्य न हो | अदण्डनीय |
| जो न जाना गया हो | अज्ञात |
| वह रोग जिसका ठीक होना कठिन हो | असाध्य |
| अन्य माता से पैदा हुआ भाई | अन्योदर, सौतेला |
| जो अभियोग लगाए, जो शिकायत करे | अभियोगी |
| जो दूसरे के बलबूते पर हो | अपरबल |
| जो बिना ढका हो | अनावृत |
| जो दूसरों से सम्बन्धित न हो | अनन्य |
| जो व्यवहार में न लाया गया हो | अव्यवहृत |
| पूरे जीवन में | आजीवन |
| जो पान करने योग्य नहीं है | अपेय |
| आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना | अपरिग्रह |
| अतिथि की सेवा करने वाला | आतिथेयी |
| आवश्यकता या उचित मात्रा से अधिक खर्च करने वाला | अपव्ययी |
| जिसका अस्तित्व अल्पकाल तक रहे | अल्पकालिक |
| स्वामी के स्नेह से रहित स्त्री | दुर्भगा |
| जिसको पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़े | दुरभिग्रह |
| वह जायदाद जो उत्तराधिकार में मिली हो | रिक्थ |
| किसी विषय का गंभीर मनन और विचार करने वाला | मीमांसक |
| पशु के ढंग का | पाश्विक |
| किसी गूढ़ विषय की वृहत टीका | भाष्य |
| पूर्ण रूप से फूला, पका या पचा हुआ | परिपक्व |
| तैरने, तरने या पार होने की इच्छा | तितीर्षा |
| बहुत गप्पे हाँकने वाला | गपोड़िया |
| सावधान रहने वाला व्यक्ति | सतर्क |
| अनुचित बातों के लिए आंग्रह | दुराग्रह |
| असाधारण मेधा बुद्धि वाला | मेधावी |
| वह व्यक्ति जो लोहे को पीटकर अपना गुजारा चलाता है | लोहार |
| वह व्यक्ति जो लकड़ियाँ काटकर अपना रोजगार चलाता है | लकड़हारा |
| जिसके पास कुछ न हो | अकिंचन |
| मल्लयुद्ध का स्थान | अखाड़ा |
| जो खाने योग्य न हो | अखाद्य |
| पूर्व और दक्षिण का कोना | अग्निकोण |
| आगे का विचार करने वाला | अग्रसोची |
| बड़ा भाई (जिसका जन्म पहले हुआ हो ) | अग्रज |
| जिस पर अभियोग लगाया गया हो | अभियुक्त |
| जिस व्यक्ति का कोई अंग टूटा या खराब हो | अपंग |
| जिसका जन्म बाद में हुआ हो | अनुज |
| जिसका खण्डन न किया जा सके | अखण्डनीय |
| जो गिना न जा सके | अगणित |
| जिसकी गिनती प्रमुख व्यक्तियों में हो | अग्रणी |
| जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो | अगोचर |
| जिसकी चिन्ता न हो | अचिन्त्य |
| जो छुआ न गया हो | अछूता |
| जो जीता न जा सके | अजेय |
| जिसका कभी जन्म न हो | अजन्मा |
| जिसका कोई शत्रु उत्पन्न न हुआ हो | अजातशत्रु |
| जिसकी समता न हो सके या जिसकी तौल न हो सके | अतुल |
| सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
| जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो | अतिथि |
| आवश्यकता से अधिक वर्षा | अतिवृष्टि |
| किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति |
| जो बीत चुका हो | अतीत |
| जिसका अनुभव इन्द्रियों द्वारा न किया जा सके | अतीन्द्रिय |
| जो कभी दिखाई न देता हो | अदृश्य |
| जिसके जोड़ या बराबरी का कोई न हो | अद्वितीय |
| जो देखा न गया हो (भाग्य) | अदृष्ट |
| अधिकार में आया हुआ | अधिकृत |
| विशेष आदेश जो किसी निश्चित अवधि तक लागू हो | अध्यादेश |
| पढ़ाने लिखाने का कार्य | अध्यापन |
| वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले | अध्यूढ़ा |
| जिसका कहीं अन्त न होता हो | अनन्त |
| जो जाना न गया हो | अनवगत |
| जिसका कोई मालिक न हो | अन्ना |
| जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रान्त |
| जो नियमानुकूल न हो | अनियमित |
| जिस पर कोई रोक-टोक न हो | अनियन्त्रित |
| प्रत्येक पदार्थ को क्षणिक और नश्वर मानने वाला सिद्धान्त | अनित्यवादी |
| जिसका जवाब न दिया गया हो | अनिस्तीर्ण |
| जो वचन या वाणी से न कहा जा सके | अनिर्वचनीय |
| जो रुका हुआ न हो | अनिरुद्ध |
| जिसका अन्य उपाय न हो | अनन्योपाय |
| जिस बच्चे के माँ-बाप न हों | अनाथ |
| जिसे बुलाया न गया हो | अनाहूत |
| बिना पलक गिराए | अनिमेष |
| जिसका निवारण न किया जा सके | अनिवार्य |
| जिसकी समानता न प्रकट की जा सके | अनुपम |
| जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
| परम्परा से चली आई हुई बात या कथा | अनुश्रुति |
| जिस पर अनुग्रह किया गया हो | अनुग्रहित |
| जो अनुकरण योग्य हो | अनुकरणीय |
| जो नया न हो | अनूतन |
| किसी पुरुष से प्रेम करने वाली अविवाहित स्त्री | अनूढ़ा |
| जो किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति आसक्त हो | अनुरक्त |
| जिसका मन दूसरी ओर हो | अन्यमनस्क |
| जो किसी की देख-रेख में न हो | अनेर |
| जिसे पढ़ा न जा सके | अपठनीय |
| जिसे पढ़ा न गया हो | अपठित |
| जिसके फलस्वरूप अपमान होता हो | अपमानजनक |








